यूपी – गाजियाबाद, 24 मार्च। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी) में IEEE स्टूडेंट ब्रांच द्वारा ETHICCRAFT के सहयोग से ‘आर्ट ऑफ माइंड कंट्रोल: तनाव, चिंता एवं अवसाद से मुक्ति’ विषय पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें तनाव व मानसिक दबाव से निपटने के उपाय बताना था।

मुख्य वक्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय युवा फाउंडेशन (IYF) के डिप्टी डायरेक्टर एवं पूर्व एयरोनॉटिकल इंजीनियर अरविंदाक्ष माधव दास ने छात्रों को मानसिक संतुलन बनाए रखने, नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उपाय बताए। उन्होंने सरल तकनीकों के माध्यम से तनाव, चिंता व अवसाद से मुक्ति पाने के प्रभावी तरीके साझा किए।
कार्यक्रम का आयोजन सीएसई विभागाध्यक्ष एवं IEEE ब्रांच काउंसलर डॉ. अमित सिंघल के मार्गदर्शन में हुआ। पूर्व चेयरपर्सन वंश शर्मा की उपस्थिति रही, जबकि डॉ. विनीत श्रीवास्तव ने फैकल्टी कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर अक्षत गोयल, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, डॉ. डी. के. चौहान, डॉ. बी. सी. शर्मा, डॉ. आर. के. यादव और एच. जी. गर्ग ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी।





