यूपी – गाजियाबाद। प्रवर्तन जोन-03 के अंतर्गत डासना और मसूरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रभारी प्रवर्तन जोन-03 के नेतृत्व में 24 मार्च को की गई।

कार्रवाई के दौरान मो. सुभान द्वारा ग्राम मसूरी में खसरा संख्या-582 पर लगभग 3000 वर्ग मीटर, पवन चौधरी व मौ. इस्लाम द्वारा खसरा संख्या-1635, कुशलिया डासना-मसूरी में लगभग 5000 वर्ग मीटर, तथा फॉरेस्ट पार्क टाउनशिप व कल्लू गढ़ी रोड के मध्य करीब 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
इसी क्रम में ललित चौधरी व रविंद्र चौधरी द्वारा मसूरी रेलवे फाटक रोड के पास लगभग 8000 वर्ग मीटर तथा शुभान पुत्र हाजी उसमान, फजरूद्दीन, रहमान, फरमान सहित अन्य द्वारा मसूरी झील रोड पर लगभग 4000 वर्ग मीटर में किए गए अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की गई।
जीडीए ने अवैध कॉलोनियों में बनी सड़क, बाउंड्री वॉल और साइट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसे पुलिस बल ने नियंत्रित किया। मौके पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर, मेट और पुलिस बल मौजूद रहा।





