यूपी – गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय, कंपनी बाग घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम में वीर सिंह जाटव ने गौरव जैन को उनके कार्यों को देखते हुए महानगर सचिव मनोनीत किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में वीर सिंह जाटव ने कहा कि पार्टी में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गौरव जैन अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
इस मौके पर उपाध्यक्ष इस्माइल खान, डी.के. मेहता, जोन प्रभारी अमित गुप्ता, प्रदेश सचिव अनुसूचित विभाग एडवोकेट चन्द्रपाल, उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, अक्षांशा शर्मा, कपिल गोयल, महासचिव यश कौशिक, उपाध्यक्ष जगतार सिंह भट्टी, पुनीत लौ, अरविंद गौतम और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवनियुक्त सचिव गौरव जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे।





