Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

नंगला राठी में PDA एकता का संदेश, दादरी रैली को लेकर विशाल जनसभा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – मेरठ (सरधना)। गांव नंगला राठी में देर शाम समाजवादी समानता भाईचारा रैली (29 मार्च, दादरी) की तैयारियों को लेकर एक विशाल जनसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बाबू सिंह आर्य ने अपनी टीम के साथ किया, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लेकर रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।

सभा को रैली संयोजक राजकुमार भाटी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, पूर्व जिला अध्यक्ष ईलम सिंह, सिकंदर यादव, मोनू पंवार, पुष्पेंद्र कसाना, आदित्य सिंह, महेंद्र सिंह, आशीष राणा और सतपाल मैनेजर ने संबोधित किया।

राजकुमार भाटी ने कहा कि यह रैली सामाजिक एकता, भाईचारे और समानता का बड़ा अभियान है, जो PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) की विचारधारा को मजबूत करेगी। सिकंदर यादव ने समाजवादी पार्टी को गरीब, किसान और नौजवानों की आवाज बताते हुए एकजुटता पर जोर दिया। बाबू सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

सभा की अध्यक्षता भारत बीर सिंह ने की। इस अवसर पर महेश मुखिया, चंद्र मान मुकदम, विनीत मोतला, यशोवर्धन छोकर, सतवीर आर्य, सलेक प्रधान, संजय मोतला और अनुभव मोतला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।