Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज के तहत गाजियाबाद को 1 मिलियन डॉलर, प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट को मिलेगा बढ़ावा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज में गाजियाबाद का चयन विश्व के टॉप 24 शहरों में होने के बाद नगर निगम को 1 मिलियन डॉलर की सहायता मिलेगी। इस परियोजना के तहत प्राकृतिक पेंट को बढ़ावा देने और गोबर के प्रभावी निस्तारण के लिए नई योजना तैयार की जा रही है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि न्यूयॉर्क से आई ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज की टीम ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रोजेक्ट को गति देने पर चर्चा की। टीम की सदस्य अनोराह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कई सुझाव दिए। यह राशि दो किस्तों में प्राप्त होगी और इसका उपयोग शहर में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की प्रक्रिया को मजबूत करने में किया जाएगा।

नगर निगम द्वारा पांचों जोन में प्राकृतिक पेंट के प्लांट लगाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे गोबर का निस्तारण बेहतर तरीके से हो सके और तैयार पेंट का उपयोग स्थानीय स्तर पर किया जा सके। परियोजना में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा, जो पेंट की मार्केटिंग में भूमिका निभाएंगी।

बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज, मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी और एक्सपर्ट टीम की तरूशी भी उपस्थित रहीं।