यूपी – गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम की बैठक केंद्रीय कार्यालय रईसपुर में आयोजित हुई, जिसमें गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ के किसान व बेरोजगार युवा शामिल हुए। बैठक में भूमि अधिग्रहण के बाद रोजगार न मिलने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी ने कहा कि किसानों की उपजाऊ जमीन लेकर विकास कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों को कोई लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक प्रभावित किसान परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। राष्ट्रीय प्रवक्ता कुंवर अय्यूब अली ने चेतावनी दी कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा और संगठन जल्द बड़ा आंदोलन करेगा।
राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी और राष्ट्रीय सचिव सोहन वीर चौधरी ने कहा कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जिला अध्यक्ष गाजियाबाद रणवीर प्रधान, प्रदेश सचिव देवेन्द्र सहलोत, वीरपाल चौधरी, तहसील अध्यक्ष दिनेश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सौहनपाल और व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सारीक चौधरी ने भी समर्थन दिया।
युवा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि बेरोजगार युवा अब निर्णायक संघर्ष करेंगे। संगठन ने 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है।





