Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

पीएम सूर्यघर योजना में धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। पीएम सूर्यघर योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

समीक्षा के दौरान कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और प्रगति में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत बैंकों से जुड़े लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। इस संबंध में एलडीएम को विशेष निर्देश दिए गए कि सभी पेंडिंग फाइलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें।

बैठक में बताया गया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जीडीए द्वारा भवन नक्शों में सौर पैनल का प्रावधान भी किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने नोडल अधिकारियों से सौर पैनल स्थापना की प्रगति की समीक्षा की।

नगर निगम गाजियाबाद को कूड़ा वाहनों के माध्यम से योजना के प्रचार-प्रसार और पार्षदों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में परियोजना अधिकारी नेडा अंशुल चौहान, जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।