Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

मुरादनगर के नवीपुर गांव में बसपा का सेक्टर बूथ गठन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। विधानसभा क्षेत्र मुरादनगर (54) के अंतर्गत गांव नवीपुर में 25 मार्च 2026 को बहुजन समाज पार्टी द्वारा सेक्टर एवं बूथ गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी सुप्रीमो कुमारी मायावती के निर्देशानुसार संपन्न हुआ, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मेरठ मंडल प्रभारी मेघानंद जाटव एवं रवि जाटव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संरचना ही चुनाव में सफलता की कुंजी होती है।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी मनोज भारती, मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष सोनू प्रधान, उपाध्यक्ष फिरोज खान, महासचिव नवीन गौतम एवं सचिव ललित पारस भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में गांव नवीपुर के गणमान्य लोग एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। अंत में विधानसभा प्रभारी ओमवीर गौतम ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।