यूपी – गाजियाबाद। थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने 25 मार्च 2026 की रात मुठभेड़ के दौरान दोहरे हत्याकांड के आरोपी राशिद (42) निवासी ई-ब्लॉक, रामपार्क को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार राशिद को पहले मुकदमा अपराध संख्या 98/26 धारा 103(1) BNS में हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में उसने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कराने की बात कही।
पुलिस टीम आरोपी को लेकर जैन कॉलोनी हरमपुर के जंगल में पहुंची, जहां उसने छिपाया हुआ तमंचा निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली राशिद के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। मौके से उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। राशिद पर आरोप है कि उसने 23 मार्च को अपने दोस्त फईम पुत्र नईम निवासी चांद मार्केट, खुशहाल पार्क और अपनी पत्नी शबनम की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जांच जारी है।





