यूपी – गाजियाबाद, 23 मार्च 2026। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा वंदे मातरम चौक के निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा और प्रदेश मंत्री कृष्ण कुमार ने किया। ज्ञापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया।
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद सहित उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में वंदे मातरम चौक का निर्माण किया जाना चाहिए, जिससे राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा मिल सके। इसी क्रम में प्रदेश भर के जिलों में भी विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा संबंधित जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए हैं।
राजेंद्र कुमार शर्मा और कृष्ण कुमार ने कहा कि यह मांग जनभावनाओं से जुड़ी हुई है और सरकार को इस पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस प्रस्ताव को प्राथमिकता देते हुए जल्द ही इसे लागू करेगी।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो प्रदेश स्तर पर जन जागृति आंदोलन चलाया जाएगा।
इस दौरान जिला सचिव के.एन. डंगवाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।





