यूपी – गाजियाबाद, 23 मार्च 2026। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर कंपनी बाग घंटाघर स्थित कार्यालय से घंटाघर तक मोमबत्ती पदयात्रा निकालकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के अमर बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष वीर जाटव ने किया। पदयात्रा के बाद घंटाघर पर स्थित भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष इस्माइल खान, विनोद शर्मा, सूर्यकांत, कासिम प्रधान, हरिराम भारद्वाज, महानगर महासचिव रवि शंकर सूर्या, जितेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी कपिल गोयल, संजय जैन, विजय श्रीवास्तव, महानगर सचिव ऑफिस सलमानी, महानगर महासचिव अब्दुल कादिर, अमर सिंह राठौड़, राजेंद्र बाबू, शहर विधानसभा प्रभारी अमित शर्मा, महानगर महासचिव योगेश शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष आकांक्षा वर्मा, ममता सिंह, महानगर महासचिव पवन शर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, एडवोकेट किरण शर्मा, महानगर महासचिव पुनीत लौ, प्रदेश सचिव अनुसूचित विभाग चंद्र पाल, महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी, महासचिव गोपाल भाटी, अशोक कौशल और हर्षवर्धन सूर्या सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में देशभक्ति के नारों के बीच शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।





