महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

यूपी – गाजियाबाद, 23 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन प्रांगण में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला कल्याण एवं आत्मनिर्भरता विषय पर आयोजित गोष्ठी में विभिन्न विभागों और संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने भाग लेकर अपने विचार रखे।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ने कहा कि सरकार महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

समृद्धि भटनागर ने महिलाओं की बढ़ती स्वतंत्रता पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. किरण गर्ग ने महिलाओं के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया। अमरप्रीत कौर ने स्वयं सहायता समूहों और “मिशन शक्ति” के तहत पिंक बूथों की जानकारी दी। एनआरएलएम से रिचा, नीतू कुंडू और कोमल देवी ने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। नेहा वालिया ने महिला कल्याण योजनाओं और शिवानी गुप्ता ने आंगनबाड़ी सेवाओं की जानकारी दी। अनीता (एडवोकेट) ने निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया।

जनपद में लगभग 10,000 “लखपति दीदी” सक्रिय हैं, जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बन रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।