Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शहीदी दिवस पर सुभास पार्टी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी द्वारा जगदीश नगर स्थित कार्यालय पर 23 मार्च 2026 को शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 96वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह और उनके साथियों के बलिदान ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट रखने और मजबूत भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रदेश प्रभारी (उत्तर प्रदेश, बिहार) अनिल सिन्हा ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों के आदर्शों को अपनाकर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। वरिष्ठ सदस्य अनुपम अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने बिना भेदभाव के देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, इसलिए उनके विचारों को समाज में फैलाना जरूरी है।

कार्यक्रम में राजेंद्र यादव, अनिल सिन्हा, सत्येंद्र यादव, दीपक वर्मा, दीपक पाल, हरीश शर्मा, नसरुद्दीन मलिक, विकास, अनुपम अग्रवाल, रिंकू, अनिल दुबे, मुखर्जी, सुनील दत्त, संजय, अक्षय और रोहित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।