Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

विश्व टीबी दिवस पर आईएमए का पोषण पोटली वितरण, 50 मरीजों को लिया गोद

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। विश्व ट्यूबरकुलोसिस दिवस की पूर्व संध्या पर आईएमए गाजियाबाद ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बम्हेटा सीएचसी पर पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान टीबी के 50 मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सामग्री वितरित की गई और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान भी बताया गया।

आईएमए की अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल, सचिव डॉ. राजीव त्यागी, उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. सारिका जैन, संयुक्त सचिव डॉ. अरुणा अग्रवाल और संयुक्त कोषाध्यक्ष डॉ. रिजवान खान ने मरीजों से संवाद कर उन्हें बेहतर इलाज और पोषण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल यादव और दीपाली के साथ सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अनवर अंसारी, डॉ. सुशील सिद्धार्थ, डॉ. कीर्ति तोमर, डॉ. विमल रस्तोगी और डॉ. स्वाति ने भी सहयोग किया।

चिकित्सकों ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। पोषण और समय पर इलाज से टीबी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।