यूपी – ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) में लोधी क्षत्रिय समाज और लोधी क्षत्रिय रेल परिवार समिति द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय रेलवे और मेट्रो रेलवे से जुड़े सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों सहित 400 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक सी.एल. पथरिया (सेवानिवृत्त मुख्य लोको निरीक्षक, वडोदरा), मुख्य अतिथि चंद्र भूषण सिंह (वरिष्ठ प्राध्यापक, आईआरआईसीईएन पुणे) और मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) भरत सिंह (चेयरमैन, पीआईआईटी) रहे। इस अवसर पर 1200 से अधिक लोधी रेल परिवार के बच्चों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न रेलवे जोन के प्रतिनिधि शामिल रहे।

मुख्य अतिथि चंद्र भूषण सिंह ने समाज में शिक्षा और संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया, जबकि मुख्य वक्ता डॉ. भरत सिंह ने सामाजिक विकास, नशामुक्ति और दहेज प्रथा उन्मूलन पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने रानी अवंतीबाई लोधी के योगदान को याद करते हुए युवाओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम से हुआ। इस दौरान आर.के. शाक्य, जितेन्द्र बच्चन सहित अनेक शिक्षाविद्, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





