यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष दुर्गेश चौधरी और महानगर अध्यक्ष किरण कालिया के नेतृत्व में 23 मार्च 2026 को जिला प्रशासन को गैस सिलेंडर की कमी और महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जनपद में बढ़ती गैस किल्लत से आम जनजीवन पर पड़ रहे प्रभाव और विशेष रूप से महिलाओं को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे देश, विशेषकर उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर की भारी कमी बनी हुई है, जिससे रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पहले से बढ़ती महंगाई के बीच यह समस्या महिलाओं के लिए और अधिक कठिनाई पैदा कर रही है, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
महिला सभा ने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस दौरान जिला अध्यक्ष दुर्गेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष किरण कालिया, प्रदेश महासचिव मधु चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राज देवी चौधरी, प्रदेश सचिव पुष्पा शर्मा, पूनम सिंह और अनीता कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।





