Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शहीद दिवस पर रोज बेल पब्लिक स्कूल में वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। विजयनगर स्थित रोज बेल पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या धरमजीत कौर, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। इसे देखकर छात्र-छात्राओं में देशप्रेम और त्याग की भावना और अधिक प्रबल हुई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या धरमजीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने महान क्रांतिकारियों के आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और विद्यार्थियों ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।