यूपी – गाजियाबाद। नेहरू नगर सेक्टर-2 स्थित सी, ई-एफ ब्लॉक के शिव मंदिर में आईएमए गाजियाबाद व धर्मार्थ अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बीपी, शुगर, थायराइड, फेफड़ों की जांच (स्पायरोमेट्री) गणेश अस्पताल के सहयोग से तथा बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच के साथ सीपीआर प्रशिक्षण भी दिया गया।

शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. अल्पना कंसल, फिजिशियन डॉ. सलमान, मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. प्रहलाद चावला, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नवनीत वर्मा, दंत चिकित्सक डॉ. अंजली, डॉ. अनुज, डॉ. दीपाली एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। डॉ. प्रहलाद चावला ने मधुमेह से बचाव, व्यायाम और संतुलित आहार की जानकारी दी, जबकि डॉ. विश्व बंधु जिंदल ने सीपीआर की आवश्यकता और विधि का प्रदर्शन किया।
शिविर में लगभग 100 लोगों ने बीएमडी, 60 लोगों ने स्पायरोमेट्री और 60 लोगों ने थायराइड जांच कराई। इस अवसर पर आईएमए गाजियाबाद की अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल और उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में केके भटनागर, आरके वर्मा, शिव कुमार अग्रवाल, वीके गर्ग, सत्यवीर त्यागी, सुदर्शन बगई, विनोद गोयल और सुपरवाइजर इंदू त्यागी उपस्थित रहे।





