यूपी – गाजियाबाद। शहीदी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हुए तथा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें उनके विचारों को अपनाते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए।
इस अवसर पर सुशांत गोयल, सुरेंद्र शर्मा, ओम दत्त गुप्ता, सीमा शर्मा, एसपी त्यागी, बाबूराम शर्मा, मंजूर अहमद, ब्रह्म दुबे, उदय पाल सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।





