Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

गाजियाबाद में मस्जिदों पर अदा हुई नमाज, नेताओं के आवास पर उमड़ा बधाई देने वालों का सैलाब

यूपी – गाजियाबाद। ईद का त्योहार जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर गाजियाबाद की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे जिले में शांति और भाईचारे का वातावरण बना रहा।

इस्लामनगर स्थित ईदगाह मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी एकत्रित हुए। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसी तरह जनपद की अन्य मस्जिदों में भी उत्साह और आपसी भाईचारे का नजारा देखने को मिला।

इस्लामनगर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अलाउद्दीन अब्बासी के आवास पर समाजवादी पार्टी नेता अभिषेक गर्ग और विशाल वर्मा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और ईद की बधाई दी। यहां लोगों का आना-जाना लगातार बना रहा और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।

केला भट्टा स्थित भाजपा नेता नदीम अहमद के आवास पर भी ईद की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। नदीम अहमद ने सीर और फल-फ्रूट के साथ आने वाले सभी लोगों का स्वागत किया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

वहीं हिंडन विहार में भाजपा नेता हाजी जमालुद्दीन अल्वी उर्फ मालू के आवास पर भी भाजपा जनप्रतिनिधि पहुंचे और ईद की शुभकामनाएं दीं।

पूरे जनपद में ईद का त्योहार शांति, भाईचारे और एकता के प्रतीक के रूप में मनाया गया, जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।