यूपी – गाजियाबाद। द्वारका पुरी दिल्ली गेट स्थित प्राचीन श्री बाला सुंदरी चतुर्भुजी देवी मंदिर में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन नारायण गिरि महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिन्होंने प्रातः मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर महोत्सव का विधिवत आरंभ किया।

मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के महंत गिरिशानंद गिरि और विजय गिरि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि मां शैलपुत्री देवी दुर्गा का प्रथम स्वरूप हैं और नवरात्रि के पहले दिन इनकी पूजा का विशेष महत्व है। उन्हें हिमालय की पुत्री और भगवान शिव की अर्धांगिनी सती का पुनर्जन्म माना जाता है।

इस अवसर पर गिरिजा नंदनी गिरी, शैलेंद्र गिरी, रूप गिरी, रजनीश गर्ग, सतवीर चौधरी, विजय गुप्ता, राहुल पवार, सुनील नगर, जोगिंदर नगर, पंडित नरेंद्र, पंडित अरविंद, पंडित विनोद और पंडित महेंद्र सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
नवरात्रि के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।





