Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

हाउस टैक्स पर स्थिति स्पष्ट करे नगर निगम, वरना व्यापारी नहीं करेंगे भुगतान : विपिन गोयल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद में हाउस टैक्स बढ़ोतरी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम द्वारा बढ़ोतरी वापस लेने की घोषणा के बावजूद अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि टैक्स पुरानी दर से जमा होगा या नई दर से। इससे व्यापारियों और आम नागरिकों में भ्रम की स्थिति है।

युवा उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष एवं संजय नगर सेक्टर-23, राजनगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल ने नगर निगम से तत्काल स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई व्यापारी टैक्स जमा कराने जा रहे हैं, लेकिन स्पष्ट दिशा-निर्देश न होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है।

विपिन गोयल ने कहा कि जब बढ़ोतरी वापस लेने की घोषणा हो चुकी है तो पुरानी दरों पर ही हाउस टैक्स जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुरानी दरों पर टैक्स जमा नहीं कराया गया तो व्यापारी भुगतान नहीं करेंगे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारी दुकानों पर जाकर मनमाने तरीके से एरिया तय कर बिल बना रहे हैं और व्यापारियों पर दबाव बना रहे हैं।

व्यापार मंडल ने मांग की है कि संपत्तिकर की वसूली पारदर्शी तरीके से पुरानी दरों पर की जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।