Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

मोदीनगर में प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण सील और ध्वस्त

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने मोदीनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीलिंग और ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में यह कार्रवाई 18 मार्च 2026 को की गई।

प्राधिकरण के अनुसार वाद संख्या जीडीए/अ.नि./2025/0004786 में मदन कुमार राय, यूनिकॉन वेल्ड ऑटोमेशन प्रा. लि. द्वारा अबूपुर इंडस्ट्रियल एरिया में लगभग 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी फैक्ट्री के प्रथम तल पर बिना अनुमति टीन शेड डाला जा रहा था। स्वीकृति संबंधी कोई दस्तावेज न मिलने पर निर्माण को सील कर दिया गया।

वहीं वाद संख्या जीडीए/अ.नि./2026/0004250 में ईशू नेहरा पुत्र रविंद्र नेहरा, कृष्णपाल व यशवीर उर्फ बाबू पुत्र प्रेमचंद तथा सुखपाल पुत्र ताराचंद द्वारा खसरा संख्या 35, ग्राम याकूतपुर मवी, दिव्य ज्योति कॉलेज के पास लगभग 17000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। यहां बिना स्वीकृत मानचित्र के सड़क निर्माण, मिट्टी भराई और बाउंड्री वॉल बनाई जा रही थी।

प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण आदेश के तहत कॉलोनी की सड़क, बाउंड्री वॉल और साइट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया। विरोध के बावजूद पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई। मौके पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता और प्रवर्तन टीम मौजूद रही।