यूपी – गाजियाबाद में कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 22 मार्च 2026 को रामलीला मैदान, कवि नगर में सायं 4:30 बजे से भव्य डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के प्रेजिडेंट डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल करेंगे, जबकि स्मारिका विमोचन नगर निगम गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक द्वारा किया जाएगा।
आयोजन समिति के सचिव डॉ. राहुल के अनुसार कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा, जिसके बाद पुरस्कार वितरण होगा। कोषाध्यक्ष डॉ. हिमांशु बंसल ने बताया कि अब तक करीब 200 प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं और लगभग 30 नस्लों के डॉग्स का जजमेंट किया जाएगा।
डॉ. दर्पण गोयल ने जानकारी दी कि जजमेंट पंजाब से आए प्रसिद्ध जज कोमल धनोआ करेंगे। इवेंट मैनेजर सुयश भाटिया ने बताया कि प्रत्येक डॉग व कैट एंट्री शुल्क 1000 रुपये है तथा पेट फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा।
डॉ. अभिषेक के अनुसार डॉग फूड, दवाइयों और उत्पादों से जुड़ी करीब 30 कंपनियां भी भाग लेंगी। इवेंट मैनेजर अजय पाठक ने बताया कि दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।
मीडिया प्रभारी अजय जैन ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड से भी प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। डॉ. डी.पी. सिंह और डॉ. विजय पाठक ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
आयोजन में ललित जयसवाल और संजीव गुप्ता (समरकूल) का विशेष सहयोग है। प्रेस वार्ता में डॉ. अनिल सिंह, हरजीत खुराना सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।





