यूपी – गाजियाबाद के राजनगर स्थित औषधि पार्क में अखिल भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में योग साधकों ने हिंदू नव वर्ष 2083 हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसके बाद साधकों ने एक-दूसरे को चंदन तिलक लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर योग शिक्षक, वरिष्ठ समाजसेवी व चिकित्सक डॉ. आर. के. पोद्दार ने साधकों को सेब वितरित कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष हमारी संस्कृति, परंपरा और नव ऊर्जा का प्रतीक है, जबकि नवरात्र के प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की आराधना शक्ति और सकारात्मकता का संदेश देती है।
कार्यक्रम में नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का विशेष स्मरण किया गया। लाल रंग के प्रतीक स्वरूप सेब को प्रसाद रूप में ग्रहण कर साधकों ने जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस दौरान हाल ही में नामित पार्षद बने योग साधक प्रदीप चौधरी को सभी ने शुभकामनाएं दीं। प्रदीप चौधरी ने कहा कि यह सम्मान ईश्वर की कृपा और संगठन के आशीर्वाद का परिणाम है तथा वह जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन जयघोष और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।





