Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
Screenshot_20260614_012211_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

अभिभावक सामाजिक कल्याण समिति की बैठक, शिक्षा माफिया के खिलाफ आंदोलन की तैयारी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 18 मार्च 2026। राजनगर स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय में अभिभावक सामाजिक कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार और कथित “शिक्षा माफिया” के खिलाफ रणनीति पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण शर्मा (एडवोकेट) ने की, जबकि संचालन मोहित राणा ने किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 मई 2026 को कलेक्ट्रेट गाजियाबाद पर अभिभावकों को एकजुट कर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश, जिला गाजियाबाद और मुरादाबाद की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की गई। समिति ने स्पष्ट किया कि जल्द ही नई नियुक्तियां की जाएंगी, ताकि संगठन को मजबूत कर शिक्षा माफिया के खिलाफ सशक्त अभियान चलाया जा सके।

बैठक में शमसुद्दीन सैफी, सौरव बरनवाल (एडवोकेट), सुरेश कुमार, सुदेश शर्मा, अशोक कुमार, लव चौधरी, नरेश वर्मा, कीर्ति चौधरी और एडवोकेट सतीश कुमार सहित अनेक सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एकजुट होकर अभिभावकों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने का संकल्प लिया।