यूपी – गाजियाबाद, 18 मार्च 2026। महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने की। इस दौरान नगर निगम के 100 वार्डों में संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके।
बैठक के उपरांत संगठन विस्तार को गति देते हुए एडवोकेट मीनाक्षी माथुर को महानगर महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, उपाध्यक्ष आकांक्षा वर्मा के प्रयासों से गोविंदपुरम निवासी अंजना चौधरी ने महानगर कांग्रेस कमेटी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं नए सदस्यों का स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि आगामी समय में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा।





