Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

विद्या इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विराट सिंह ने ओलंपियाड में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित विद्या इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 3 के छात्र विराट सिंह ने सीपीएस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विराट सिंह ने 100 में से 78 अंक प्राप्त कर अंतर्राष्ट्रीय गणित विजार्ड ओलंपियाड 2025 के प्रथम स्तर में द्वितीय श्रेणी हासिल की।

इस परीक्षा में विराट सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1805वीं रैंक प्राप्त की, जबकि भारत स्तर पर 204वीं रैंक हासिल की। कम उम्र में इस उपलब्धि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को और मजबूत किया है। विद्यालय परिवार ने विराट सिंह की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विराट सिंह की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता भी बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। विराट सिंह हरेंद्र सिंह के पुत्र हैं और अपनी मेहनत, लगन तथा नियमित पढ़ाई के कारण उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि विराट सिंह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी और जिज्ञासु छात्र रहे हैं तथा गणित विषय में विशेष रुचि रखते हैं।

विद्यालय प्रशासन का कहना है कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। विद्यालय ने विराट सिंह को उनकी इस सफलता पर सम्मानित करने की भी घोषणा की है।