Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

वीएमआर सैटरडे मॉर्निंग ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। वीएमआर सैटरडे मॉर्निंग ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर आयोजक और संचालक मनीष त्यागी ने कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

समापन समारोह में विनीत त्यागी ने विजेता टीम एसकेवाई वॉरियर्स को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं टूर्नामेंट में उपविजेता रही रॉयल स्पोर्टंस की टीम को भी ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्य अतिथि विनीत त्यागी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और आयोजकों द्वारा किए गए सफल आयोजन की सराहना की।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए संचालक मनीष त्यागी ने सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता रहेगा।