Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

मुरादनगर क्षेत्र में 33 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर जीडीए का बुलडोजर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए 12 मार्च 2026 को मुरादनगर क्षेत्र में लगभग 33 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 के प्रभारी के नेतृत्व में की गई।

प्राधिकरण के अनुसार वाद संख्या जीडीए/अ.नि./2024/0002787 में योगेन्द्र सिंह, सुधीर अग्रवाल और अनिल त्यागी द्वारा खसरा संख्या 153, हनुमान मंदिर बंबा रोड, शोभापुर से बसंतपुर सैंथली मार्ग, ग्राम बसंतपुर सैंथली में करीब 8 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। वहीं वाद संख्या जीडीए/अ.नि./2025/0003867 में नरेंद्र और रविंद्र पुत्र स्व. मंशाराम द्वारा खसरा संख्या 130, फतेहपुर सीकेड़ा रोड, मोदीनगर में लगभग 15 हजार वर्गमीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसके अलावा वाद संख्या जीडीए/अ.नि./2024/0002678 में अनवर इलाही, इरशाद इलाही, अफजल इलाही और नीरज त्यागी द्वारा खसरा संख्या 266, 267 और 269, रावली रोड चुंगी नंबर-3 से पाइपलाइन रोड, ग्राम सरना मुरादनगर में करीब 10 बीघा भूमि पर प्लाटिंग की जा रही थी।

जीडीए की टीम ने ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में कॉलोनाइजरों द्वारा बनाई गई कच्ची सड़कें, बाउंड्रीवाल और साइट ऑफिस को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजरों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ते की मौजूदगी में अवैध निर्माण हटाए गए। मौके पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-2 का स्टाफ और पुलिस बल मौजूद रहा।