यूपी – गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दोबारा शपथ लेने पर महिला मोर्चा महामंत्री रेनू चंदेला ने गरीब लोगों में मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।
शुक्रवार की शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण होने के बाद दयानंद नगर में महिला मोर्चा महामंत्री रेनू चंदेला और उनकी भांजी आरना पवार ने मिठाई वितरित करते हुए प्रदेश की जनता को बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने हमेशा गरीबों का साथ दिया है और उनके लिए अनेकों योजना लाकर आगे बढ़ाने का काम किया है यही कारण है कि गरीब वर्ग के लोगों ने तथा महिला वर्ग ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर सरकार में लाने का काम किया है। रेनू चंदेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश तरक्की कर रहा है वही योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के अंदर भयमुक्त समाज का संदेश देकर प्रदेश की जनता में विश्वास कायम किया है। इस दौरान क्षेत्र के अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।








Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
उत्तर प्रदेश में योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर खुशी की लहर बाटी मिठाई
Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin
