दोबारा योगी सरकार बनने पर 108 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति से मंत्रोचार कर सरकार के उज्जवल भविष्य की कामना की

यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में दुबारा योगी सरकार बनने के  उपलक्ष में कौशांबी स्थित प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में मुख्य पुजारी राजेंद्र पाठक के  नेतृत्व में 108 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति से मंत्रोचार द्वारा सरकार के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन मंदिर समिति और क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा करवाया गया।
कार्यक्रम के दौरान कामना की गई कि जिस तरह योगी द्वारा असुरों को हराकर यह लड़ाई जीती गई तथा सरकार द्वारा विकास गरीबों का उत्थान गुंडों पर लगाम व्यापारियों और किसानों का हित महिलाओं का सम्मान गरीबों को मकान गैस पेंशन तथा कोरोना महामारी के दौरान व्यापक स्तर पर टीकाकरण करा कर प्रदेश का  का उद्धार किया इसी तरह  सरकार दोबारा इन्हीं नीतियों पर चलकर सफलता प्राप्त करें। तथा प्रदेश और देश में दोबारा से कोरोना जैसी महामारी ना आए इसके लिए भी भगवान से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक सदस्य गुलशन सदाना अध्यक्ष आशीष गौर सचिव दीपक गुप्ता अजय सक्सेना नरेश कोहली सुनील गांधी अवधेश कटिहार शिव शंकर उपाध्याय श्याम सुंदर सिंह केएल शर्मा बीके अत्री राजेंद्र गोयल शोभा रानी बरनवाल कामिनी भदौरिया पूजा मेहरा ममता त्रिपाठी उषा अग्रवाल इंदु सुनीता गुप्ता रजनीश पांडे अनिल कटारिया सुधीर गुप्ता जीडी शर्मा देवेंद्र भारद्वाज देवेंद्र महाजन सरोज वर्मा केवल सेठी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।