सेक्टर 23 पी ब्लॉक में हुआ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

यूपी – गाजियाबाद सेक्टर 23 पी ब्लॉक स्थित जेड पार्क में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ। जहां पर कथावाचक आचार्य शूरसेन दाऊ द्वारा भागवत कथा का श्रवण कराया गया।
आचार्य सूरसैन दाऊ के मुखारविंद द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण जेड पार्क पी ब्लाक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजनगर मंडल महामंत्री एडवोकेट ओम दत्त कौशिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष राज नगर मंडल कविता चौहान, रविन्द्र सिसोदिया, हीरु सिसोदिया, मुन्नी सिसोदिया, एडवोकेट अंजु पुंडीर सहित बड़ी संख्या में श्रोताओं ने भागवत कथा का आनन्द लिया।