Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश में खो-खो टीम का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से होगा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के खो-खो खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब प्रदेश की टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से नहीं, बल्कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया जाएगा, जिसके माध्यम से चयनित टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

यह निर्णय खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (KKFI) और उत्तर प्रदेश खो-खो संगठन के बीच न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण के निर्णय के बाद लिया गया है। न्यायालय का फैसला खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पक्ष में आया है। इस संबंध में दिनांक 01 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के संगठन को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए हैं।

जिला खो-खो एसोसिएशन गाजियाबाद के सचिव डॉ. प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में खो-खो खेल के विकास एवं प्रोत्साहन से जुड़ी पात्र संघों एवं संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने वाले संघों का विधिवत पंजीकृत होना तथा उनके कार्य राष्ट्रीय खेल संहिता के प्रावधानों एवं युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुरूप होना अनिवार्य है। साथ ही उन्हें खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन एवं नियमों का पालन करना होगा।

फेडरेशन के महासचिव उपकार सिंह विर्क ने स्पष्ट किया कि पात्र संघ इस सूचना के प्रकाशन की तिथि 01 मार्च 2026 से 21 दिनों के भीतर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।