Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नेहरू वर्ल्ड स्कूल में सांस्कृतिक उत्सव ‘वैजी टेल्स फ्रॉम सुपरमार्केट’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को नेहरू वर्ल्ड स्कूल के हैल्दी प्लेनेट (अर्ली इयर्स) विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘वैजी टेल्स फ्रॉम सुपरमार्केट’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी, नर्सरी एवं केजी के कुल 303 नन्हे छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह समारोह तीन पारियों में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ. सारिका जैन और डॉ. सुभाष जैन रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंग्रेजी नाटक ‘वैजी टेल्स फ्रॉम सुपरमार्केट’ रहा, जिसकी शुरुआत नाटक की मेकिंग दिखाकर की गई। विद्यालय की एक्जीक्यूटिव हेड सुजैन होम्स ने अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामूहिक प्रयासों का प्रतीक होते हैं और विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में अध्यापकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।

नाटक का विषय दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली सब्जियों पर आधारित था। विद्यार्थियों ने अभिनय, संवाद और नृत्य के माध्यम से सब्जियों के पोषण गुणों और स्वास्थ्य में उनकी भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कक्षा नवमी के छात्रों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। दर्शकों ने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अरुणाभ सिंह ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अर्ली इयर्स की प्रधानाचार्या पारुल सिंघवानी ने भी अभिभावकों और शिक्षिकाओं के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के समग्र विकास में सभी की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने इसका भरपूर आनंद लिया।