Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

समरकूल–थर्मोकूल परिवार ने धूमधाम से मनाई होली

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। समरकूल–थर्मोकूल गोल्डन परिवार ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंपनी प्रांगण में होली का त्योहार हर्षोल्लास और पारिवारिक माहौल में मनाया। कार्यक्रम में कंपनी से जुड़े सैकड़ों सदस्यों ने भाग लेकर रंग, गुलाल और संगीत के साथ उत्सव का आनंद लिया।

सोमवार सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर होली के पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजनों की तैयारी शुरू हो गई थी। इसके बाद सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूरे परिवार जैसा माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने मिलकर उत्सव को यादगार बनाया।

कार्यक्रम को और भी रंगीन बनाने के लिए कंपनी की ओर से सिंगिंग कलाकारों की प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होली के मधुर और लोकप्रिय गीतों पर कंपनी के युवाओं ने जमकर नृत्य किया और उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता और राजीव कुमार गुप्ता सहित डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता, रोहित गोयल, नरेश बत्रा, पंकज नोटियाल, अजय माथुर, सचिन जैन, अमित मिश्रा, पंकज ठाकुर, सौरभ सिंह, तरुण कुमार, यश गोयल, अनिल वर्मा, मंजय राय, अशोक शर्मा और सुशील गुप्ता समेत सैकड़ों कर्मचारी व सदस्य उपस्थित रहे।