Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

वीआईपी महामोर्चा ने अजय राय को दिया शिष्टाचार भेंट का प्रस्ताव, खड़गे व राहुल गांधी से मुलाकात का मांगा समय

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – मोदीनगर/गाजियाबाद। देश हित और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए लगभग 125 पंजीकृत राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों द्वारा गठित तीसरे (वीआईपी) महामोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व से संवाद की पहल की है। वीआईपी महामोर्चा के संयोजक अनिल कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 3 मार्च को मोदीनगर में आयोजित होली मिलन समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से शिष्टाचार भेंट का प्रस्ताव रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने देशहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात का समय देने का अनुरोध किया है। इस संबंध में राष्ट्रीय नीति निर्धारण समिति के सदस्य तथा राष्ट्रीय लोक तंत्र दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. एन. चौटाला, राष्ट्रीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार और अमित गोयल द्वारा अजय राय को पत्र सौंपकर भेंट वार्ता के लिए सुविधानुसार समय प्रदान करने का आग्रह किया गया।

वीआईपी महामोर्चा के प्रतिनिधियों का कहना है कि देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और आगामी चुनावों को देखते हुए विभिन्न दलों के बीच संवाद और समन्वय आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर देशहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा करना चाहता है।