यूपी – गाजियाबाद/मोदीनगर। दयापुरी स्थित सैन धर्मशाला में 1 मार्च 2026 को भारतीय सैन समाज मोदीनगर द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र सैन शास्त्री ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बाबूलाल सैन (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय सैन समाज) और सतीश कुमार सैन (राष्ट्रीय सचिव) उपस्थित रहे। मंच पर वीरेंद्र सैन (संयोजक), जिला अध्यक्ष अनिल सैन पेंट वाले, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद तंवर एडवोकेट, भारतीय सैन समाज मोदीनगर के अध्यक्ष ललित सैन और कोषाध्यक्ष वीरपाल सैन भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी सैन बंधुओं ने अपने विचार व्यक्त किए और उपस्थित अतिथियों व समाज के लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। सभी ने एक-दूसरे को चंदन का टीका और गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर होली का पर्व मनाया। मुख्य अतिथि बाबूलाल सैन ने फागुन के महीने में फूलों से होली खेलने की सलाह देते हुए इसे भाईचारे और प्रेम का त्योहार बताया।
अध्यक्ष ललित सैन ने समाज के लोगों से पुराने मतभेद भुलाकर एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर रविंद्र कुमार सैन, भारत भूषण सैन, अमर सिंह सैन, महेशचंद्र सैन, अमित सैन, एडवोकेट अजय सैन (प्रधान संपादक, मोदीनगर चर्चा न्यूज), अभिषेक तंवर, अरुण सैन, डॉ. होशियार सिंह सैन, विशाल ठाकुर (मीडिया प्रभारी), मोनू सैन, सुनील सैन, शिवकुमार सैन, अनिल सामंत, अशोक सिरोही सैन, कंवरपाल सैन, जयकिशन सैन, पवन सैन, अनिल सैन, सतीश सैन, विपिन सैन (एलआईसी), रामकुमार चौहान सहित सैकड़ों सैन बंधु उपस्थित रहे।





