Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

करणी सेना का 7वां स्थापना दिवस समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। करणी सेना के 7वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समापन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू के मार्गदर्शन में आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह राजा, जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप सिंघल, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक रामकुमार तोमर, संगठन महामंत्री निशित रावल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहित राज, दिनेश शर्मा, महानगर व्यापार अध्यक्ष विवेक गर्ग, सोशल मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह खाती तथा मीडिया प्रभारी शुभम तोमर मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन रीना चौहान ने किया।

इस अवसर पर शिखा चौहान, जिला अध्यक्ष नीता शर्मा एवं उनकी टीम सहित अलीगढ़, हरियाणा, समस्त उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों से आई टीमों ने सहभागिता की। समारोह में संगठन की उपलब्धियों, आगामी योजनाओं और सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने एकता, अनुशासन और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

सुविख्यात कवि मोहित शौर्ये ने ओजपूर्ण कविताओं से कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।