यूपी – गाजियाबाद नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स की बढ़ी दरों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कड़ा विरोध जताया। गांधीनगर स्थित राइडर पिज़्ज़ा एंड रेस्टोरेंट के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा गया कि टैक्स वृद्धि से मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। नेताओं ने सवाल उठाया कि यदि यह “पॉलिसी निर्णय” था तो पूरे प्रदेश के 16 नगर निगमों में एक साथ लागू क्यों नहीं किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि 30 जून की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव अस्वीकार होने के बावजूद उसके मिनट्स सार्वजनिक नहीं किए गए। उन्होंने मांग की कि टैक्स वृद्धि का आधार स्पष्ट किया जाए और बैठक के मिनट्स वेबसाइट पर डाले जाएं। साथ ही निर्णय की पुनः समीक्षा कर वृद्धि वापस लेने की मांग की गई।
इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, राजकुमार पंडित, डॉ. संजीव शर्मा, उदय नागर (पूर्व संगठन प्रभारी), अमित यादव (पूर्व महानगर अध्यक्ष यूथ), सोनल नागर (पूर्व जिला अध्यक्ष महिला), विजयपाल चौधरी (प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस ओबीसी), सिर्राजुद्दीन, बलराज चावड़ा (प्रदेश सचिव ओबीसी), अमित भारद्वाज, मनोज चौधरी (पूर्व पार्षद), चेतन यादव (पूर्व पार्षद), हरीश गोयल, गौरव शर्मा, अंकुर चौधरी, दीपक गिरी, इंजीनियर वाईके शर्मा, नरेश कुमार सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।






