Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जीडीए ने शाहपुर निज मोरटा में 26 हजार वर्ग मीटर की अवैध कॉलोनी की ध्वस्त

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। ग्राम शाहपुर निज मोरटा क्षेत्र में लगभग 26 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर प्राधिकरण ने गुरुवार को बुलडोजर कार्रवाई करते हुए निर्माण ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण व कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त निर्देशों के क्रम में की गई।

प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में शिवांक शर्मा और जितेन्द्र दत्त शर्मा की टीम ने खसरा संख्या 629, 630, 631 व 632 पर चल रहे निर्माण को चिन्हित किया। मौके पर मिट्टी भराई और ईंट चिनाई का कार्य जारी था, लेकिन कोई स्वीकृत मानचित्र या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद संबंधित नामों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण की टीम ने कॉलोनाइजर द्वारा बनाई गई सड़क, बाउंड्रीवाल और साइट ऑफिस को भी ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण के दौरान कॉलोनाइजर और निर्माणकर्ताओं ने विरोध जताया, किंतु पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ते की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई।

कार्रवाई के समय सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-02 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल तथा प्रवर्तन दस्ता मौके पर मौजूद रहा।