रेलवे बोर्ड के सदस्य बने बालकिशन गुप्ता वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ ने किया सम्मानित

यूपी – गाजियाबाद वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ भाजपा महानगर  गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने डॉ ओपी अग्रवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय व्यापार मंडल  के बहुआयामी प्रतिभा के धनी जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता को पूर्वोत्तर रेलवे बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर भारत सरकार का धन्यवाद किया तथा बालकिशन गुप्ता को श्रीमद्भगवद्गीता पुष्प भेंट कर के पटका पहना करके बधाई। वहीं समाज सेवी बालकिशन  गुप्ता के भविष्य में उन्नति तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना करते हुए वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर डॉक्टर ओपी अग्रवाल  पंडित अशोक भारतीय संदीप त्यागी दर्शन उपस्थित रहे