यूपी – गाजियाबाद। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर 27 फरवरी 2026 को जस्सीपुरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में मौ. जाकिर अली सैफी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर महान क्रांतिकारी को नमन किया।

मौ. जाकिर अली सैफी ने संबोधन में आजाद के जीवन, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से देशप्रेम और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आजाद का साहस, त्याग और संकल्प आज भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में समीर अली, रमीज राजा, शाहनवाज खान, आदिल लाला, नोमान सैफी, कपिल शर्मा, नासिर चौधरी, साजिद, मौलाना मेहर उद्दीन, विनायक खन्ना, जावेद सैफी, समीर सलमानी, सफीक खान, हाशिम मलिक, इमरान कुमार, आफताब अल्वी, अलाउद्दीन, इम्तियाज अहमद, शोएब कुरैशी, नदीम खान, फैसल सैफी, साजिद चौधरी, सावेज कुरेशी, सल्लू खान, शाहरुख सैफी, दिलशाद सैफी, हाजी बशीर कुरेशी, वाहिद, साबिर सैफी, शमीम सैफी, इस्लामुद्दीन अब्बसी, शौकत सैफी, इनायत अली, आमिर कल्लू, आदिल सैफी, अलमास, जावेद सैफी, इस्लाम कुरैशी, जाहिद कुरैशी और सलमान मलिक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






