Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आप नेताओं के बरी होने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। तथाकथित आबकारी शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के न्यायालय से बाइज्जत बरी होने के बाद जनपद की आम आदमी पार्टी इकाई में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

जिलाध्यक्ष निमित यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महासचिव शैलेश कुमार, सतपाल सिसोदिया, रवीश सिसोदिया, डॉ. आदित्य सिंह, जीत यादव, आदित्य मिश्रा, शराफत हुसैन और बब्बू त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि अदालत के फैसले से सत्य की जीत हुई है और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह निर्णय न्यायपालिका पर विश्वास को मजबूत करता है। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए गए और भविष्य में संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।