Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गृह कर वृद्धि के विरोध में रालोद का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने गृह कर में की गई अत्यधिक वृद्धि के विरोध में नगर आयुक्त विक्रमादित्य मालिक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और कर वृद्धि को तत्काल कम करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नगर निगम द्वारा की गई भारी बढ़ोतरी से मध्यम वर्ग, व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ा है, जिससे शहर में व्यापक असंतोष है।

पार्टी नेताओं ने बताया कि कुछ राजनीतिक व्यक्तियों ने इस मुद्दे को न्यायालय में भी उठाया, किंतु याचिका निरस्त हो गई, जिससे जनता में आशंका बढ़ी है कि बढ़ा हुआ कर स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा। रालोद ने मांग की कि कर निर्धारण प्रक्रिया पारदर्शी, न्यायसंगत और जनहितकारी हो तथा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पुनर्विचार किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष (सहकारिता) एवं चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, पूर्व प्रत्याशी अजय पाल प्रमुख, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयवीर एडवोकेट, क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन, युवा नगर अध्यक्ष हिमांशु नगर, महानगर अध्यक्ष राखी सिंधु, राशि उपाध्याय, योगेंद्र पतला, आलोक चौधरी, मुनींद्र बिल्ला, दीपू शर्मा और मनोज त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। पार्टी ने जनहित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।