Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हाउस टैक्स बढ़ोतरी पर सपा का तीखा प्रहार, जनआंदोलन की चेतावनी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की गई हालिया बढ़ोतरी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे जनविरोधी फैसला बताया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि निर्णय तत्काल प्रभाव से वापस नहीं लिया गया तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी, जनपद गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन ने जारी बयान में कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक अस्थिरता से जूझ रही जनता पर अतिरिक्त कर बोझ डालना अन्यायपूर्ण है। उनका आरोप है कि नगर निगम प्रशासन ने बिना व्यापक जनसंवाद और पारदर्शिता के यह फैसला लागू किया, जिससे मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों, श्रमिकों और गृहस्वामियों पर सीधा असर पड़ेगा।

जिला अध्यक्ष ने मांग की कि नगर निगम स्पष्ट करे कि कर वृद्धि की आवश्यकता क्यों पड़ी, दरें किस आधार पर तय की गईं और अतिरिक्त राजस्व किन विकास कार्यों में खर्च होगा। उन्होंने कहा कि संतोषजनक जवाब न मिलने तक विरोध जारी रहेगा।

पार्टी नेताओं ने कहा कि कराधान में जवाबदेही अनिवार्य है। यदि प्रशासन ने निर्णय वापस नहीं लिया तो धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन और जनसभाओं के माध्यम से शांतिपूर्ण लेकिन व्यापक आंदोलन किया जाएगा।