Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, कंपनी बाग, घंटाघर में 27 फरवरी 2026 को महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अमर बलिदान को नमन किया तथा उनके देशप्रेम, साहस और क्रांतिकारी योगदान पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।

सभा में महानगर उपाध्यक्ष इस्माइल खान, महानगर उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, दिनेश कांत मेहता, सूर्यकांत, शमसुद्दीन सैफी, महानगर सचिव कासिम प्रधान, हरिराम, सुनील भगत, नसीम, अमित गोयल, प्रदेश सचिव अनुसूचित विभाग एडवोकेट चन्द्रपाल, महानगर अध्यक्ष अनुसूचित विभाग आशीष प्रेमी, शादाब खान, अशोक कौशल, महानगर महासचिव रवि शंकर सूर्य, महानगर महासचिव अमित कुमार बंटी, महानगर महासचिव राजेंद्र बाबू, महानगर महासचिव यश कौशिक तथा युवा कार्यकर्ता हर्षवर्धन सूर्या सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों की सहभागिता ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए शहीद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।