Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

फूलों की प्रदर्शनी का आगाज, महका गाजियाबाद

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। लैण्डक्राफ्ट डवलपर्स प्रा. लि. द्वारा हॉर्टिकल्चर एण्ड फ्लोरिकल्चर सोसायटीज गाजियाबाद के सहयोग से बारहवें “फ्लावर शो एवं चटकारे” का आयोजन 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक गोल्फलिंक्स, एनएच-09 में किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलने वाले इस भव्य आयोजन का उद्घाटन जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार गोंदड (आईएएस) ने किया।

इस वर्ष शो में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, ऑक्सीजन व इम्यूनिटी बूस्टर पौधे, योग, साक्षरता, रीसाइक्लिंग और कम्पोस्टिंग को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। किचन गार्डन, टेरेस व वर्टिकल गार्डन, हाइड्रोपोनिक, एक्वापोनिक और एरोपोनिक तकनीक, औषधीय पौधे, बोनसाई, कैक्टस, आर्गेनिक सब्जियां और आकर्षक लैंडस्केपिंग दर्शकों को लुभा रही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, योग साधना, फैशन शो, मेहंदी, रंगोली और पतंगबाजी जैसी प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र हैं।

फूड स्टॉल्स में सीताराम बाजार के छोटे लाल की फुट कुलिया व काठी कबाब, फत्ते की कचौड़ी, आगरा के पराठे, चांदनी चौक की जलेबी, नागपाल के छोले-भठूरे, डोलमा मोमोज और लखनऊ के मशहूर टुंडे कबाब का स्वाद उपलब्ध है। आयोजन में एकेजी इंस्टीट्यूट, जीडीए, नगर निगम गाजियाबाद और नोएडा अथॉरिटी की भी सहभागिता रही।