Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

किसान जागृति यात्रा का बुलंदशहर में ऐतिहासिक स्वागत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

19 मार्च को दिल्ली कूच का आह्वान

यूपी – बुलंदशहर, 26 फरवरी 2026। भारतीय किसान यूनियन (सर छोटू राम) के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही किसान जागृति यात्रा का बुलंदशहर में जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर व कार रैली निकालकर एकजुटता का प्रदर्शन किया और किसान पंचायत में भाग लिया।

मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, अमेरिका ट्रेड डील रद्द कराने और किसानों को उनका हक दिलाना है। यात्रा का समापन 19 मार्च को दिल्ली में होगा। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मंच संचालन किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनवीर खुटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोनवीर, प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता निगम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतवीर नेता, प्रदेश सचिव फुरकान राणा व नितीश सिंह, बीके कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र चौधरी, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष बबलू कमाण्डो, नोएडा जिला अध्यक्ष बिनेश रावल, हापुड़ जिला अध्यक्ष कौशल कुमार, हासिम खान, अंकुर नेहरा तथा युवा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद विपिन चौधरी सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।