Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

39वीं मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गाजियाबाद का स्वर्णिम प्रदर्शन, 40वीं की मेजबानी का ध्वज प्राप्त

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, मेरठ मण्डल के तत्वावधान में 39वीं मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता (सत्र 2025–26) का आयोजन 25–26 फरवरी 2026 को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में किया गया। “सर्व शिक्षा अभियान” व “निपुण भारत मिशन” की भावना से आयोजित प्रतियोगिता में मेरठ मण्डल के जनपदों ने भाग लिया।

जनपद गाजियाबाद के अबूबकर ने 400 मीटर व लॉन्ग जंप में स्वर्ण तथा 100 मीटर में रजत, अलकामा ने हाई जंप में स्वर्ण, समीर ने डिस्क थ्रो में रजत, कुमारी जोया ने कुश्ती (40 किग्रा) में स्वर्ण, तनिष्क ने कुश्ती (35 किग्रा) में रजत और अंकुश ने गोला फेंक में कांस्य पदक जीता। प्राथमिक विद्यालय मंगावली, मुरादनगर ने दोहा अंताक्षरी में स्वर्ण तथा जूडो में एक रजत व पाँच कांस्य पदक प्राप्त किए। योगासन में प्राथमिक विद्यालय इंदरगढ़ी व प्राथमिक विद्यालय आबूपुर, मुरादनगर द्वितीय रहे।

समापन पर 40वीं प्रतियोगिता (2026–27) की मेजबानी हेतु गाजियाबाद को ध्वज सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) दिनेश कुमार यादव ने प्रदान किया, जिसे जिला व्यायाम शिक्षक राजकुमार व खण्ड शिक्षा अधिकारी इश्क लाल ने ग्रहण किया। समारोह जिलाधिकारी हापुड़ व ओम प्रकाश यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंच संचालन पूनम शर्मा ने किया।